फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: घर में फंदा लगाकर आत्महत्या करने का किया प्रयास

Sun, 15 Nov 2026 11:12 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। शहर के कृष्णा विहार कॉलोनी में रविवार सुबह घरेलू विवाद के बाद 48 वर्षीय राजकुमार ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। उनकी हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

कोतवाली नगर क्षेत्र के आगरा रोड स्थित कृष्णा विहार कॉलोनी में परिवार के लोगों ने राजकुमार को फंदे पर देखा। उन्होंने उन्हें नीचे उतारा और मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया। राजकुमार का कुछ समय से घरेलू विवाद को लेकर तनाव चल रहा था। मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद उनकी गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।
सीएमएस डॉ. सुरेश चंद्रा ने बताया कि कृष्णा विहार निवासी एक युवक को गंभीर हालत में इमरजेंसी में लाया गया। यहां परिजन ने फंदा लगाने की सूचना दी थी। हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें