एटा। थाना जैथरा में अजीत निवासी नगला मंगली ने गांव के ही शैलेष सहित 4 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि जमानत के बाद घर लौटते समय इन लोगों ने बाइक पर गाड़ी चढ़ाकर मारने की कोशिश की।
नगला मंगली निवासी अजीत कुमार ने बताया कि 1 मार्च को गांव के ही सत्येंद्र और श्यामवीर से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिसके बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे और चालान हो गया। जमानत के बाद बाइक से घर लौट रहा था। तभी सर्रा गांव के पास सत्येंद्र ने कार चालक संजीव यादव, शैलेश, राजीव और रंजीत के साथ मिलकर जान लेने की नीयत से बाइक में टक्कर मार दी।
घटना में बाइक पर बैठे हिमांशु और राजपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची 112 पीआरवी पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैथरा में भर्ती कराया। वहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, यहां उपचार चल रहा है। थाना प्रभारी शंभूनाथ सिंह ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और जांच की जा रही है।