फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: मजदूर को बांध पीटा, मरा समझ फेंका

विज्ञापन
सांकेतिक
विज्ञापन
एटा। थाना अलीगंज में रामकुमार निवासी सनोड़ी सिंगमन पुख्ता थाना सिकंदरपुर वैश्य जिला कासगंज ने राजपाल सिंह यादव निवासी हतसारी सहित पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि इन लोगों ने रस्सी से बांधकर लाठी-डंडों और खुरपी से पीटा। मरा समझकर खेत में फेंक गए।
विज्ञापन


गांव निवासी शैलेंद्र कुमार ने बताया कि भाई रामकुमार मजदूरी करता है। 28 फरवरी को अलीगंज के पास किसी कोल्ड स्टोरेज में काम करने गया था। वहां से लौटते समय रास्ते में नथुआपुर गांव के पास राजपाल सिंह यादव, कृष्ण यादव, बंटू यादव, प्रवेश यादव और महेश ने रास्ते में रोककर गालियां देते हुए पीटना शुरू कर दिया।

विरोध करने पर हाथ-पैर बांधकर बुरी तरह से पीटा। जख्मी होने पर मृत समझकर खेत में फेंक कर भाग गए। कुछ समय बाद उधर से गुजर रहे लोगों ने देखा तो पुलिस और परिजन को सूचना दी। वहां से मेडिकल कॉलेज लाया गया, गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर कर दिया। जहां उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


बताया कि न तो आरोपियों को हम जानते हैं और न आरोपी हमें जानते हैं। फिर भी इस प्रकार से हमला कर भाई को बुरी तरह से मारा गया। थाना प्रभारी निर्दोष सिंह सेंगर ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। जो भी तथ्य निकलकर आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें