फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: युवती के अपहरण का प्रयास, थाने पर जमे रहे दोनों पक्ष

Thu, 19 Dec 2024 11:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना अलीगंज में एक व्यक्ति ने सोनू यादव निवासी मोहल्ला राधाकृष्ण सहित दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि बुधवार को आरोपी उसकी पुत्री को गलत नीयत से हाथ पकड़ कर गाड़ी में डाल रहे थे। विरोध करने पर उसको बुरी तरह से पीटा। शोर शराबा सुनकर लोग बचाने पहुंचे, तो जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। मामले को लेकर बुधवार को रात तक दोनों पक्षों के लोग जमे रहे।
विज्ञापन

कस्बा अलीगंज निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि बुधवार शाम सोनू अपने साथ आकर पुत्री के साथ गलत व्यवहार करने लगा। जब उसने हरकतों का विरोध किया तो उसको जबरन खींचकर गाड़ी में डालकर अपहरण का प्रयास किया। वहीं दूसरे पक्ष का आरोप है कि विवाद हुआ था अपहरण की बात गलत है। मामले में युवती पक्ष के काफी लोग मौके पर आ गए और हम लोगों को पीटते हुए सोनू को खींचकर ले जाने का प्रयास किया। बात बढ़ने पर सूचना मौके पर पुलिस भी पहुंची।
आरोप है कि पुलिस ने एक पक्षीय कार्रवाई करते हुए हिंदू पक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। इसके बाद यह लोग थाना परिसर में पहुंच गए। थाना प्रभारी निर्दोष सिंह सेंगर ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई थी। सीओ अलीगंज सुधांशु शेखर ने बताया कि अपहरण की बात गलत है, छेड़छाड़ का मामला था। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें