फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: हमारा लड़का सरकारी अध्यापक है, तुमने ठग लिया

Thu, 19 Dec 2024 11:05 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना निधौली कलां में रमेश गुप्ता निवासी मोहल्ला कछियाना ने आकाश गुप्ता निवासी सी 97 गीता भवन ओजोन सिटी थाना महुआ खेड़ा जिला अलीगढ़ सहित पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया पुत्री के ससुर कहते हैं कि हमारा लड़का सरकारी अध्यापक है, कम दहेज देकर तुमने ठग लिया है। आकाश की दूसरी शादी कराने की धमकी दी।
विज्ञापन

रमेश चंद्र गुप्ता ने बताया कि पुत्री मीना का विवाह 26 जनवरी 2023 को आकाश के साथ किया था। विवाह में लगभग 30 लाख रुपये खर्च किए। बाद में दामाद आकाश गुप्ता व ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज मांगने लगे। 20 लाख रुपये और सभी घर वालों के लिए सोने की चेन व अंगूठी देने का दबाव बनाने लगे। मना करने पर आए दिन पुत्री को बुरी तरह से प्रताड़ित करते हुए मानसिक और शारीरिक शोषण करने लगे। कुछ समय बाद जब पुत्री गर्भवती हो गई तो उसकी बुरी तरह से पीटा और जबरन गर्भपात करा दिया। 20 सितंबर 2024 की रात में इन लोगों ने पुत्री को जान से करने के लिए कमरे में बंद कर लिया और धमकी देने लगे।
पुत्री ने सूचना दी तो पुत्र संजीव, होडल सिंह और राघव को लेकर वहां पहुंचा और पंचायत हुई। इसके बाद भी यह लोग नहीं माने और 25 सितंबर को पुत्री के गले में साड़ी का फंदा लगाकर जान लेने का प्रयास करते हुए पीटा। इसके बाद हम पुत्री को घर ले आए। 6 अक्तूबर 2024 को यह लोग घर पर आए। धमकी देते हुए कहा कि तुम लोगों ने 20 लाख रुपये और सोने की चेन नहीं दी है, इसलिए अपनी पुत्री को यहीं रखो, हम आकाश की दूसरी शादी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें