फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: यातायात पुलिसकर्मी को पीटकर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास

Tue, 01 Jul 2025 11:22 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। शहर के गांधी मार्केट से होकर सब्जी लेने जा रहे यातायात पुलिसकर्मी को एक युवक ने गालियां देते हुए पीटा। इतना ही नहीं पुलिसकर्मी के ऊपर गाड़ी चढ़ाकर जान लेने का प्रयास किया। दहशत में आए पुलिसकर्मी ने कोतवाली नगर में शिवम शर्मा निवासी नगला भजुआ थाना रिजोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर यातायात शाखा में तैनात जयंत चक्रवर्ती ने बताया कि वह शहर के श्याम नगर मोहल्ले में रहते हैं। सोेमवार सुबह लगभग 9 बजे घर का सामान लेने के लिए बाजार जा रहे थे। जैसे ही गांधी मार्केट में मेडिकल कॉलेज गेट के सामने पहुंचे एक कार के चालक ने तेजी के साथ बाइक में टक्कर मारने का प्रयास किया। किसी तरह से बचकर आगे मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी के सामने पहुंचकर कार रुकवाई तो चालक शिवम शर्मा ने पहले ऊपर कार चढ़ाने का प्रयास किया।
इसके बाद स्टील की बोतल मुंह पर मारते हुए जानलेवा हमला कर दिया। ओठ और जबड़े पर गहरी चोट आई है। जब तक संभल पाता आरोपी ने डिग्गी से डंडा निकालकर प्रहार करना शुरू कर दिया। शोर मचाने पर वहां डयूटी कर रहे होेमगार्ड व पीआरडी के जवान मौके पर पहुंचे और शिवम को पकड़ लिया।
विज्ञापन

कोतवाली नगर ले जाकर आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमला करने की रिपोर्ट दर्ज कराई। सीओ सिटी अमित कुमार ने बताया कि इस प्रकार का अपराध करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें