फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: मथुरा-बरेली हाईवे के लिए 12 मकान गिराए

Tue, 01 Jul 2025 11:22 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। मथुरा-बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण के लिए मंगलवार को गांव पिवारी में 12 मकान बुलडोजर से ध्वस्त कराए गए। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा अधिग्रहण के बावजूद लोग लंबे समय से अपना कब्जा नहीं हटा रहे थे। इसे लेकर मंगलवार को यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


यह चार लेन राष्ट्रीय राजमार्ग एटा जनपद से होते हुए गुजरेगा। गांव पिवारी में कई पक्के निर्माण, मकान आदि इसकी जद में आ रहे थे। निर्धारित मुआवजा देकर इस जमीन का अधिग्रहण कर लिया गया था और इस पर बने निर्माणों को हटाने के लिए नोटिस कई बार जारी किए गए। करीब 8 महीने से यह प्रक्रिया लगातार चल रही है। पूर्व में टीम गई तो ग्रामीणों के विरोध करने पर बैरंग लौटना पड़ा।

इसे देखे हुए मंगलवार को मारहरा थाना का पूरा फोर्स लेकर नायब तहसीलदार सुशील कुमार राजपूत राजस्व और मथुरा-बरेली अनुभाग की एनएचएआई की टीम के साथ पिवारी में पहुंचे। अधिकारियों, कर्मचारियों की भारी संख्या, पुलिस फोर्स और मशीनों को देखकर लोगों की विरोध करने की हिम्मत नहीं पड़ी। इसके बाद 4 लेन सड़क की जद में आए 12 पक्के निर्माण मशीनों से ध्वस्त करा सड़क निर्माण के लिए जगह बनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें