फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: प्रधान के घर में घुसकर हमला, महिला समेत छह घायल

Thu, 05 Mar 2026 10:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जलेसर। क्षेत्र के गांव सिलामई में होली पर मिलने के बहाने घर में घुसे कुछ लोगों ने प्रधान और उसके परिजन पर हमला कर दिया। धारदार हथियारों से हमला किए जाने पर प्रधान, उसकी पत्नी समेत परिवार के छह सदस्य घायल हुए हैं। प्रधान की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। प्रधान ने हमलावरों पर महिलाओं से अभ्रदता करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव सिलामई के प्रधान राजेश ने बताया होली पर गांव के लोग मिलने आ रहे थे। इसीक्रम में गांव के विक्रम सिंह, वीरपाल, पुष्पेंद्र, जसवीर, प्रदीप, प्रेमपाल उर्फ टिंकू, कुलदीप, उपेंद्र, अजय और हरवेंद्र उसके घर पहुंचे। घर में घुसने पर हमलावरों ने डंडों से हमला कर दिया। हमला होने पर बीच बचाव करने आई परिवार की महिलाओं से हमलावरों ने अभद्रता की।
इस हमले में परिवार के मोनू, सोनू, योगेश, राजकुमारी और विवेक कुमार को गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित का आरोप है कि चचेरे भाई सोनू के गले में रस्सी का फंदा डालकर जान से मारने की कोशिश की गई, जबकि विवेक के गले से सोने की चैन भी टूट कर गिर गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों के एकत्रित होने पर हमलावर तमंचे लहराते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। कोतवाली प्रभारी अमित कुमार ने बताया प्रधान की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है, साथ ही हमलावरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें