फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah: मां से विवाद के बाद युवक ने खुद को मारी गोली, हालत गंभीर; परिजनों में मचा कोहराम

Thu, 05 Mar 2026 12:51 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा के अलीगंज क्षेत्र में मां से विवाद के बाद 25 वर्षीय युवक ने खुद को गोली मार ली, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
Crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के अलीगंज थाना क्षेत्र के हरिसिंह पुर गांव में 25 वर्षीय युवक ने खुद को गोली मार ली। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन घायल अवस्था में युवक को अलीगंज स्थिति समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने युवक को प्राथमिक उपचार के बाद हालात चिंताजनक देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन


प्रेमचंद्र पुत्र रामपाल उम्र 25 वर्ष निवासी हरिसिंह पुर थाना अलीगंज की मां से किसी बात पर विवाद हुआ था। घायल के परिजन अरविंद ने जानकारी देते हुए बताया कि चचेरे भाई घायल हुए हैं। मां से कुछ विवाद हो गया था। वह पुलिस से शिकायत करने घर से निकली थीं। जिसके बाद प्रेमजंद बाइक से मां को ढूंढने निकले थे। जब वह नहीं मिली तो प्रेमचंद ने घर आकर खुद को गोली मार ली।

घायल के चाचा उदयवीर ने जानकारी देते हुए बताया कि मां से किसी बात पर विवाद हुआ था, जिसकी वजह से ये खौफनाक कदम उठाया।  मामले में क्षेत्राधिकारी अलीगंज राजेश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें