फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: निधौली कलां में आश्रम पर हमला कर संत को किया लहूलुहान

Tue, 16 Jan 2024 05:13 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। सरकार संत और संतों के आश्रमों की सुरक्षा के लिए पुरजोर कोशिश कर रही है, लेकिन संतों पर फिर भी हमला हो रहे हैं। थाना निधौली कलां क्षेत्र के एक आश्रम पर हमला कर संत को लहूलुहान कर दिया। चीख पुकार मचाने पर राहगीरों ने किसी तरह से संत को हमलावरों से बचाया। भीड़ जुटती देखकर हमलावर बाइक मौके पर ही छोड़कर भाग गए। घायल ने दो पर नामजद कर रिपोर्ट दर्ज कराई है। अब पुलिस हमलावरों के पीछे लगी हुई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव पलिया स्थित आश्रम पर हमला कर संत कन्हैया गिरि को घायल किया गया है। संत की तहरीर पर राजू व कैलाश निवासीगण नगला दीप सोंगरा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। संत का कहना है कि आश्रम पर लंबे समय से रहता आ रहा है और देखभाल करता है। 13 जनवरी की शाम करीब 6 बजे आश्रम पर मौजूद था तभी बाइक पर राजू और कैलाश आए। आते ही बिना किसी कारण के हमला कर दिया और पिटाई की जाने लगी, जब चीख पुकार मचाई तो शोर शराबा सुनकर सड़क से गुजर रहे राहगीरों ने रुक कर बचाया। भीड़ एकत्रित होती देखकर दोनों पैदल ही भाग गए, जबकि मौके पर ही बाइक छोड़ गए। हमलावरों की पिटाई से संत के शरीर पर काफी चोटें आईं, इसकी वजह लहूलुहान हो गया।
प्रभारी निरीक्षक छत्रपाल सिंह ने बताया कि संत की तहरीर मिलने पर दो युवकों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, दोनों ही युवक शराबी किस्म के हैं। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें