फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेत्र परीक्षण कक्ष में डाला ताला, भटके मरीज

विज्ञापन
जिला अस्पताल में नेत्र विभाग पर पड़ा ताला इंतजार में खड़े मरीज - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। जिला अस्पताल की ओपीडी स्थित नेत्र परीक्षण कक्ष में बुधवार को ताला पड़ा रहा। इससे मरीज परेशान रहे। वहीं कोर्ट के आदेश पर अस्पताल में ड्यूटी करने आए नेत्र परीक्षण अधिकारी ने अस्पताल प्रशासन पर ताला डालने का आरोप लगाया है। जिला अस्पताल पुरुष में नेत्र परीक्षण अधिकारी के तौर पर सोहनलाल शर्मा कार्यरत हैं। बीते दिनों अस्पताल के सीएमएस द्वारा उन्हें रिलीव कर दिया गया। इस पर वह कोर्ट चले गए।
विज्ञापन

मंगलवार को कोर्ट के आदेश के बाद उन्होंने नेत्र परीक्षण कक्ष में बैठकर मरीजों का उपचार किया। बुधवार को वह अस्पताल में ड्यूटी करने पहुंचे लेकिन कक्ष में उन्हें ताला लगा मिला। उन्होंने अस्पताल प्रशासन पर ताला डालने का आरोप लगाया। वहीं मरीज कक्ष में ताला लगा देख लौट गए। वहीं नेत्र चिकित्सक अब्दुल रशीद ओपीडी की पहली मंजिल पर बैठे रहे। इस संबंध में सीएमएस से वार्ता करने का प्रयास किया, पर उन्होंने फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें