एटा। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9 एवं 11वीं में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 सितंबर है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए आवेदन मांगे जा रहे हैं।
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. इंद्रजीत ने बुधवार को बताया कि बीगौर स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में अगले सत्र में कक्षा 9 व 11वीं में दाखिला लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं। अभ्यर्थी को जिले के किसी भी मान्यता प्राप्त विद्यालय से शैक्षणिक सत्र 2025-26 में कक्षा 8 एवं 10 में अध्ययनरत होना चाहिए। आवेदन ऑनलाइन लिए जा रहे हैं।
नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट https://navodaya.gov.in/nvs/en/Home1/ पर आवेदन किए जा सकते हैं। उन्होंने सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य को निर्देशित किया है कि अपने विद्यालय के कक्षा 8 एवं 10 के छात्र-छात्राओं को पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए पंजीकरण कराना सुनिश्चित करें। इस कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता एवं लापरवाही न की जाए। इसकी समीक्षा जिलाधिकारी द्वारा 20 सितंबर को की जाएगी।