फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: गाजियाबाद से घर आ रहे हरदोई के सुरक्षाकर्मी की हादसे में मौत

Tue, 16 Sep 2025 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
मृतक शिव शर्मा का फाइल फोेटो
विज्ञापन
एटा। गाजियाबाद से गांव लौटते समय हरदोई के बाइक सवार सुरक्षाकर्मी की अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। गंभीर रूप से घायल युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


गांव बसभेरिया टोडरपुर जिला हरदोई निवासी शिव शर्मा (44) गाजियाबाद में प्राइवेट सुरक्षाकर्मी की नौकरी करते थे। मंगलवार को गाजियाबाद से अकेले बाइक लेकर घर आ रहे थे। कोेतवाली देहात क्षेत्र में हाईवे बाईपास पर गांव दूल्हापुर के पास दोपहर करीब 3:30 बजे एक अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।

वह बाइक सहित उछलकर दूर जा गिरे। इससे शिव गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में पहुंचाया जहां चिकित्सक ने उनको मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंची और शव को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाया। थाना प्रभारी कोतवाली देहात जेके गौतम ने बताया कि सुरक्षाकर्मी गाजियाबाद से हरदोई जा रहा था। किसी वाहन की चपेट में आने के बाद दूर तक सड़क पर बाइक फिसलती गई जिससे युवक का हेलमेट भी निकल गया। डिवाइडर से सिर टकराने पर चोट लग गई। मृतक के परिजन को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें