फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीलर की पुत्री के नाम अंत्योदय कार्ड, सभी राशनकार्ड जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। खाद्य उपायुक्त अलीगढ़ ने बृहस्पतिवार को शहर की एक उचित दर विक्रेता की दुकान पर निरीक्षा किया। इस दौरान वहां डीलर की पुत्री के नाम अंत्योदय कार्ड मिला। इस पर उपायुक्त सभी राशनकार्ड जब्त कर जांच के लिए अपने साथ ले गए। खाद्य उपायुक्त मदन यादव ने जिलापूर्ति अधिकारी राजीव मिश्रा के साथ गढ़ी लवायन स्थित डीलर त्रिलोचन सिंह की दुकान का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

364 कार्डधारकों को इस महीने निशुल्क राशन वितरण किया जा चुका था। कार्डधारकों के सत्यापन में डीलर की पुत्री दिलप्रीत कौर का अंत्योदय कार्ड पाया गया। संदेह होने पर उपायुक्त ने जांच के लिए सभी 364 कार्डों के अपने कब्जे में ले लिया। मदन यादव ने बताया कि जांच में एक अन्य लाभार्थी के कार्ड में एक यूनिट गलत दर्ज पाई गई है। अन्य कार्डों की भी जांच की जा रही है। डीलर के साथ ही संबंधित पूर्ति निरीक्षक के विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें