फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आस्था और रोजी के बीच द्वंद में फंसे अन्नदाता

विज्ञापन
सकीट क्षेत्र में एक खेती में फसल को नुकसान पहुंचाते अन्ना गोवंश ।संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। सदर विधानसभा क्षेत्र में इस चुनाव में नया मुद्दा अन्ना गोवंश का हावी हुआ है। पहले जहां गोवध मुद्दा हुआ करता था, अब अन्ना गोवंश लोगों की परेशानी का सबब बने हुए हैं। एक ओर गोवंश आस्था से जुड़े हैं तो दूसरी ओर वह फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। आस्था और द्वंद के बीच फंसे अन्नदाता असहाय बने हुए हैं। फसलों की रखवाली के लिए रात भर जागना पड़ना रहा है। पांच साल के समय अंतराल में यह बड़ी समस्या बन गए हैं।
विज्ञापन

हादसों का भी सबब बने गोवंश
फसल ही नहीं, आमजन को भी अन्ना गोवंश से खतरा बना हुआ है। सड़कों पर घूमते ये गोवंश कब आक्रामक होकर हमला कर दें, कोई कुछ नहीं कह सकता। 21 नवंबर 2021 को पिलुआ थाना क्षेत्र के गांव भोपालपुर में सांड़ की टक्कर से किसान बनवारी लाल (65) की मौत हो गई। इससे पहले 21 सितंबर 2021 में सकीट क्षेत्र के नगला काजी में मीरा देवी (55) की मौत भी सांड़ के हमले में हुई थी। इसके अलावा भी कई हादसे हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें