फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: गंदगी देख नाराज सीडीओ ने तीन कर्मचारियों का रोका वेतन

Sun, 16 Nov 2025 02:11 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
शनिवार को जलेसर की ग्राम पंचायत जमो में निरीक्षण करते सीडीओ डॉ. नागेंद्र नारायण मिश्र। स्रोत वि
विज्ञापन
एटा। सीडीओ ने शनिवार को अवागढ़ ब्लॉक क्षेत्र में कुशवा के प्राथमिक विद्यालय व जलेसर की ग्राम पंचायत जमो का निरीक्षण किया। पंचायत में मिलीं अनियमितताओं और गंदगी से नाराज होकर तीन कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत जमो में सीडीओ डॉ. नागेंद्र नारायण मिश्र को पंचायत भवन की स्थिति बेहद खराब मिली। भवन के कमरों का फर्श टूटा हुआ था, दीमक लगी थी। विद्युत बोर्ड पर बर्र ने छत्ता बना रखा था। भवन परिसर में गंदगी देख नाराजगी जताई। पंचायत सहायक ने कंप्यूटर खराब होने व बैटरी चोरी होने की शिकायत की थी, जो जांच में झूठ पाया गया। इस संबध में पंचायत सहायक, सफाई कर्मचारी व पंचायत सचिव का वेतन रोकने के निर्देश दिए। साथ ही जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया कि वह स्वयं पंचायत भवन का निरीक्षण कर 15 दिनों में आख्या दें। चेतावनी दी गई कि निर्धारित समय में कार्य पूरे नहीं हुए तो संबंधितों के विरुद्ध विभागीय व अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
वहीं अवागढ़ क्षेत्र के कुशवा प्राथमिक विद्यालय में निरीक्षण के दौरान बन रहे मिड-डे मील में गुणवत्ता के मानकों का पालन नहीं किया जा रहा था। सीडीओ ने कक्षा पांच की छात्रा खुशबू से पहाड़ा सुनकर व लिखवाकर ज्ञानस्तर परखा। इस पर छात्रा को पुरस्कृत किया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को निर्धारित ड्रेस कोड में न होने पर नाराजगी जताई व आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें