फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: भगवान परशुराम के चित्र के साथ ऐसी हरकत...ब्राह्मणों का खौल उठा खून, बोले- अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे

Fri, 30 May 2025 02:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में भगवान परशुराम के चित्र वाली झंडियों में देखकर ब्राह्मणों में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में जुटे समाज के लोग एसएसपी कार्यालय पहुंचे। यहां शिकायत की गई। साथ ही कहा गया कि इस तरह का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे। 

 
विज्ञापन
भगवान परशुराम - फोटो : adobe stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा में भगवान परशुराम के चित्र वाली झंडियां बुधवार को कूड़े के ढेर में मिली। ब्राह्मण समाज ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत करते हुए आक्रोश जताते हुए कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

 

बीते दिनों 25 मई को शहर में ब्राह्मण समाज द्वारा भगवान परशुराम की शोभायात्रा निकल गई थी। शोभा यात्रा से पूर्व भगवान परशुराम के चित्र सहित झंडियां खंभों पर लगाई गई थी, जो बुधवार को कूड़े के ढेर में मिली। जिसकों लेकर ब्राह्मण समाज में आक्रोश व्याप्त है। ब्राह्मण युवजन सभा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री विनीत भारद्वाज ने बताया की बुधवार की रात जीटी रोड स्थित एटा क्लब के पास कूड़े के ढेर में भगवान परशुराम की झंडियों को सरारती तत्वों द्वारा खंभों से उतार कर कूड़े के ढेर में डाला गया।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह भगवान के अपमान के साथ ब्राह्मण समाज का अपमान है। उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह से शिकायत करते हुए मामले की जांच कर कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है। सोनी वशिष्ठ, हरेंद्र सारस्वत, मोहित पाठक, सौरभ मिश्रा, गौरव दीक्षित, चंदन शर्मा, अनिल दुबे, तरुण शर्मा सहित तमाम ब्राह्मण समाज के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें