फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये VIDEO उस बेटी का जिसे मिला खूब लाड़: ससुराल वालों ने की ऐसी हालत, खाट पर लेकर SSP के पास पहुंचे माता-पिता

Fri, 30 May 2025 02:32 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

दहेज के लोभी ससुराल वालों ने गर्भवती पत्नी के साथ यातनाओं की सारी हदों को पार कर दिया। मायके वाले उसे खाट पर लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंचे। एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है। 
 
विज्ञापन
गर्भवती पीड़िता को चारपाई से एसएसपी ऑफिस लेकर जाते परिजन। - फोटो : गर्भवती पीड़िता को चारपाई से एसएसपी ऑफिस लेकर जाते परिजन।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद में दहेज के लिए गर्भवती की ससुरालीजन ने पिटाई की। उसे भूखा-प्यासा रखा गया। मांग पूरी न होने पर सात महीने की गर्भवती को घर से निकाल दिया। उसके पिता ने उत्तर पुलिस से मामले की शिकायत की, मगर सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद परिजन पीड़िता को चारपाई पर लिटाकर एसएसपी ऑफिस पहुंचे। जहां पीड़िता ने पुलिस कप्तान से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन



यहां का है मामला 
थाना मटसैना के आकलपुर दामोदरपुर के प्रदीप कुमार ने बेटी शिवानी की शादी 28 फरवरी 2023 को थाना उत्तर के नगला पानसहाय निवासी अश्वनी से की थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज में 5 लाख रुपये की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर विवाहिता को प्रताड़ित किया जा रहा था। 

 
विज्ञापन

पिटाई कर निकाल दिया घर से बाहर 
पिता ने बताया कि 21 मई 2025 को ससुरालियों ने 7 माह की गर्भवती शिवानी को पटककर पेट और पीठ में लात मारीं। पीड़िता को लेकर पिता कई बार उत्तर थाने गया, लेकिन थाना पुलिस ने उसकी कोई सुनवाई नहीं की। इसके बाद बृहस्पतिवार को परिजन पीड़िता को चारपाई पर लिटाकर एसएसपी ऑफिस पहुंचे। एसएसपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें