फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: तैनाती स्थल पर निवास न करने वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की होगी सेवा समाप्त

Fri, 28 Nov 2025 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिला पोषण समिति की बैठक शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंस के जरिए सीडीओ ने की। तैनाती स्थल पर निवास न करने वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की सेवा समाप्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीडीओ डॉ. नागेंद्र नारायण मिश्र ने कहा कि सभी लाभार्थियों का फेस कैप्चरिंग का कार्य दो दिन में पूरा किया जाए। निरीक्षण में यदि संज्ञान में आता है कि कोई आंगनवाड़ी कार्यकर्ता लंबे समय से तैनाती ग्राम सभा, वार्ड से अनुपस्थित है या कहीं और निवास करती है तो उसकी सेवा समाप्त की जाए।
साथ ही इसमें संबंधित क्षेत्रीय मुख्य सेविका व बाल विकास परियोजना अधिकारी की संलिप्तता मानते हुए उनके विरुद्ध भी अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित की जाए। पोषण ट्रैकर के सभी संकेतांकों में राज्य औसत अथवा जनपद औसत से कम प्रगति वाले परियोजना अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाए।
विज्ञापन

सीडीओ ने कहा कि जिन कार्यकर्ताओं ने पोषण ट्रैकर पर फीडिंग किए बिना ही पोषाहार का वितरण किया है, उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाए। यह भी कहा कि पोषण पुनर्वास केंद्र में प्रत्येक परियोजना से कम से कम 2 कुपोषित बच्चों को भर्ती कराया जाए।
बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय कुमार सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी कमलेश कुमार गुप्ता, एनआरसी प्रभारी डाॅ. टीपी सिंह, जिला समन्वयक पोषण संजीव पचौरी सहित सभी सीडीपीओ, मुख्य सेविका व ब्लॉक कोऑर्डिनेटर जुड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें