फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के ईआईएलए प्रशिक्षण मामले में जिला दूसरे स्थान पर

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को आधुनिक बनाकर जानकारी से लैस करने के उद्देश्य से बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा इफेक्टिव इंस्ट्रक्शनल लीडरशिप एक्ट (ईआईएलए) एप के माध्यम से ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया गया। इसमें जिला दूसरे स्थान पर आया है। वहीं पहले स्थान पर सोनभद्र आया है। इस एप को मोबाइल में लोड करके आंगनबाड़ी कार्यकर्ताआें को कार्यालय से क्षेत्र तक काम करने की जानकारी दी गई। वही इससे गर्भवती मां, नवजात शिशु व किशोरियों के स्वास्थ्य का बेहतर ख्याल रखने में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन

जिले में कुल 1704 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का ईआईएलए का प्रशिक्षण होना था जिसमें से 1606 ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण में द्वितीय स्थान पर एटा जिला आया है। वहीं पहले स्थान पर सोनभद्र व तीसरे स्थान पर गोंडा आया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि ईआईएलए एप का उद्देश्य रोचक ऑडियो एवं वीडियो के माध्यम से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देना है। जिले में अब तक सभी 14 मुख्य सेविका यह ट्रेनिंग ले चुकी हैं।
उन्होंने बताया यह प्रशिक्षण 21 मॉडल में विभाजित किया गया है। सभी कार्यकर्ताओं को एप लॉग इन के लिए यूजर नेम व पासवर्ड भी प्राप्त हो चुका है। ऑडियो व वीडियो के माध्यम से मासिक बैठक योजना एवं प्रबंधन, गृह भेंट योजना प्रबंधन, आंगनबाड़ी केंद्र पर आयोजित सामुदायिक कार्यक्रम की योजना एवं आयोजन, स्तनपान का महत्व विधि, कमजोर नवजात की पहचान व देखभाल, ऊपरी आहार भोजन में विविधता आदि की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें