अलीगंज। कायमगंज की ओर शनिवार की रात आ रहे तेज रफ्तार बेकाबू ट्रैक्टर ने अलीगंज मार्ग पर दो वाहनों को टक्कर मार दी। पांचाली ढाबा के पास ट्रैक्टर ने पीछे से कार में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
इसके बाद चालक ने रफ्तार कम नहीं की और कोल्ड तिराहे पर सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है।
घायल की पहचान 32 वर्षीय अजय कुशवाह पुत्र चंद्रपाल निवासी बल्लीपुर गढ़ी, थाना कंपिल, फर्रुखाबाद के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे सीएचसी अलीगंज पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
कार सवार हिमांशु गंगवार ने बताया कि वह दोस्त सोनू के साथ कायमगंज से मैनपुरी जा रहे थे। ट्रैक्टर की टक्कर से कार का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद ट्रैक्टर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। सीओ राजेश सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।