फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: करंट लगने से वृद्धा और राजमिस्त्री झुलसे, भर्ती

Fri, 19 Jun 2026 11:04 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिले में अलग-अलग स्थानों पर करंट लगने की दो घटनाओं में एक वृद्धा और एक राजमिस्त्री गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के नगला मुही निवासी रामबेटी (60) शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे घर के पास लगे नल से पानी भरने गई थीं। बताया गया कि नल में पहले से एक सबमर्सिबल पंप पड़ा हुआ था। इसी दौरान नल में उतरे करंट की चपेट में आने से उन्हें जोरदार झटका लगा और वह गंभीर रूप से झुलस गईं। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाया और उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया।
वहीं दूसरी घटना में कासगंज जिले के अमांपुर थाना क्षेत्र के गांव नादरमई निवासी रघुराज (40) करंट की चपेट में आकर घायल हो गए। रघुराज राजमिस्त्री का काम करते हैं। परिजन ने बताया कि बृहस्पतिवार को एटा में श्याम विहार कॉलोनी में निर्माण कार्य कर रहे थे। काम के दौरान उनका हाथ अचानक हाई वोल्टेज बिजली लाइन से छू गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गए। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचाया। जहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें