फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: कछला घाट से गंगा स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं का ऑटो पलटा, 4 घायल

Fri, 03 Oct 2025 05:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कछला गंगा घाट से स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं का ऑटो कासगंज मार्ग पर राजकीय आईटीआई के सामने पलट गया। इस हादसे में एक महिला सहित 4 लोग घायल हो गए। अन्य सड़क दुर्घटनाओं में 6 लोग घायल हुए हैं। इनमें से 2 को आगरा रेफर किया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात के गांव बारथर निवासी घायल मनीष कुमार ने मेडिकल कॉलेज में बताया कि बृहस्पतिवार को कछला गंगा घाट पर स्नान करने गए थे। वहां से घर लौटते समय रात में कासगंज मार्ग पर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के पास ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। उसके साथ ऑटो में सवार गांव के ही बृजेश, बॉबी और अतिप्यारी घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज के सर्जिकल वार्ड में भर्ती कर दिया गया है।
विज्ञापन

गांव मुहारा मोहकमपुर थाना मारहरा निवासी ओमकार ने बताया कि पिता मुलायम सिंह अपने मौसेरे भाई की अंत्येष्टि में से बृहस्पतिवार की देर रात लगभग 11 बजे घर लौट रहे थे। इनके साथ बाइक पर मां आशा देवी और परिवार की ही कुसुमा देवी भी बैठी हुई थीं। जैसे ही इनकी बाइक थाना पिलुआ क्षेत्र में गांव जवाहरपुर के पास पहुंची ट्रक की चपेट में आने से तीनों घायल हो गए।
अन्य सड़क हादसों में वंदना नगला धोकल थाना जैथरा, निशांत और रफत अली नकटई खुर्द थाना अलीगंज घायल हुए हैं। निशांत और रफतअली को आगरा रेफर किया गया है। शेष का मेडिकल कॉलेज में ही इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें