फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: कोहरे के साथ ही शीतलहर का भी हमला, नहीं जल रहे अलाव

Mon, 29 Jan 2024 05:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। भीषण सर्दी का प्रकोप जारी है। कोहरे के साथ ही रविवार से शीतलहर ने भी हमला कर दिया है, लेकिन शहर में गिने-चुने स्थानों पर ही अलाव जलाए जा रहे हैं। अधिकांश सार्वजनिक स्थानों पर लोग कूड़ा, पॉलिथीन जलाकर राहत पाने की कोशिश करते नजर आ जाते हैं।
विज्ञापन

भीषण सर्दी के कारण तमाम बेघर और राहगीर आदि ठंड में सिकुड़ते रहते हैं। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, अनाज मंडी ही नहीं फुटपाथ के किनारे भी बेसहारा लोग ठंड और सर्द हवा के सितम से परेशान नजर आ रहे हैं। कोहरे के साथ ही सर्द हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया है। प्रशासन व नगर पालिका की ओर से शहर में दो-चार स्थानों को छोड़कर अन्य कहीं भी अलाव नहीं जलवाए जा रहे हैं। जिसकी वजह से लोग परेशान हैं।
-
लोगों के रुकने के लिए सिर्फ एक रैन बसेरा बना है
बस स्टैंड के बाहर एक मात्र रैन बसेरा बनवाया गया है। यहां यात्रियों को आधार कार्ड के साथ मनमाने तरीके से ठहराया जाता है। महिला और पुरुषों को एक साथ रोका जा रहा है। जबकि आदेश महिला-पुरुषों के लिए अलग-अलग रैन बसेरा बनाने का है। इस मामले में आरआई सुशील कुमार का कहना है कि रैन बसेरे के अंदर ही टेंट की पार्टीशन लगाकर महिलाओं के लिए अलग व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

-
पालिका को गरीबों का बिल्कुल भी ध्यान नहीं है। कड़ाके की सर्दी पड़ रही है पर अलाव कहीं नहीं दिख रहे हैं। -सोनू कुमार, जीटी रोड
-
पहले चौराहों, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलते थे। इस बार इक्का-दुक्का ही जल रहे हैं। -संजीव पचौरी, अलीगंज रोड

पालिका कर्मचारियों को सख्त हिदायत दी गई है कि जहां भी स्थान चिह्नित किए गए हैं। वहां अलाव जलाने की व्यवस्था की जाए। जिससे कि लोगों को ठंड में परेशानी न हो। -रामनयन, एसडीएम व प्रभारी ईओ नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें