फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: तिरंगा यात्रा के अंतिम दिन झोंकी ताकत

Fri, 23 May 2025 11:32 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
एटा में निकाली गई तिरंगा यात्रा में शामिल पालिकाध्यक्ष सुधा गुप्ता व अन्य। - फोटो : एटा में निकाली गई तिरंगा यात्रा में शामिल पालिकाध्यक्ष सुधा गुप्ता व अन्य।
विज्ञापन
एटा। ऑपरेशन सिंदूर के बाद भाजपा ने लगातार तिरंगा यात्रा निकालीं। शुक्रवार को इसके अंतिम दिन भाजपाइयों ने ताकत झोंकी। शहर से गांव तक यात्राओं में उत्साह नजर आया।
विज्ञापन


एटा नगर पालिका परिषद के माध्यम से शहर में नगर पालिका परिसर से तिरंगा यात्रा का शुभारंभ सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड ने किया। पालिकाध्यक्ष सुधा गुप्ता और प्रदेश सह संयोजक विधि प्रकोष्ठ भाजपा पंकज गुप्ता ने नेतृत्व किया। हाथों में तिरंगा लेकर लोग देशभक्ति गीतों और नारों के साथ आगे बढ़ते हुए शहीद पार्क पहुंचे। यहां यात्रा काे विराम देकर सरदार भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने कलेक्ट्रेट प्रांगण से बार अध्यक्ष रमेश बाबू यादव के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली। अधिवक्ताओं ने भारत माता की जय, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। महासचिव रोहित पुंडीर ने कहा कि तिरंगा हमारी शान है, हमारे देश की सेना महान है। अजीत चौहान, अमित जौहरी, आदित्य मिश्रा, बीपी सिंह राजपूत, जितेंद्र कुमार वर्मा, देवेंद्र कुमार लोधी आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

अलीगंज में कायमगंज रोड स्थित एसपी रिसोर्ट से तिरंगा यात्रा निकाली गई। क्षेत्रीय विधायक सत्यपाल सिंह राठौर की नेतृत्व में यात्रा विभिन्न मार्गों से होती हुई तहसील पहुंचकर संपन्न हुई। इसमें देशभक्ति का ज्वार देखने को मिला। भाजपा राष्ट्रीय सदस्यता अभियान के प्रदेश सह संयोजक दिनेश गुप्ता, स्कूल चेयरमैन प्रदीप गुप्ता, पूर्व चेयरमैन प्रदीप गुप्ता, जैथरा चेयरमैन विवेक गुप्ता, आमोद आर्य, विधायक पुत्र जीतू राठौर आदि मौजूद रहे।

कस्बों में भी लगाए जोशीले नारे, सेना के शौर्य को किया नमन
निधौली कलां/राजा का रामपुर/जैथरा। विकासखंड से ब्लॉक प्रमुख मंजू यादव के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। बीडीओ गोपाल माहेश्वरी और ब्लॉक प्रमुख पति सुनील यादव ने इसको रवाना किया। ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि हमारे देश की सेना ने पाकिस्तान के आतंकवाद के स्थान को ध्वस्त कर पहलगाम घटना का बदला लिया है। इस दौरान लोगों ने जोशीले नारे लगाए।
राजा का रामपुर में कस्बा में पूर्व चेयरमैन महावीर सिंह राठौर के नेतृत्व तिरंगा यात्रा पेट्रोल पंप से विभिन्न मार्गों पर निकाली गई। इसके माध्यम से तीनों सेनाओं के शौर्य और पराक्रम को लोगों ने नमन किया। भाजपा मंडल अध्यक्ष सोमेंद्र सिंह राठौर, मिलन दीक्षित, सोहन मिश्र, पवन गुप्ता, अशोक पांडेय, अखिलेश राठौर आदि मौजूद रहे।
अवागढ़ कस्बे में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने तिरंगा यात्रा निकाली। थाना परिसर से शुरू होकर विभिन्न मार्ग होते हुए आगरा रोड स्थित पेट्रोल पंप पर संपन्न हुई। जोशीले नारे लगाकर लोगों ने सेना का हौसला बढ़ाया। चेयरमैन महेश पाल सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष सनी गुप्ता, दिनेश लोधी, पंकज गुप्ता, विवेक वार्ष्णेय बंटी, नितिन तिवारी आदि मौजूद रहे।
जैथरा नगर पंचायत अध्यक्ष विवेक कुमार गुप्ता के नेतृत्व में नगर पंचायत कार्यालय से तिरंगा यात्रा निकाली गई। जो विभिन्न मार्गों पर भ्रमण करते हुए वापस नगर पंचायत पहुंचकर संपन्न हुई। चेयरमैन ने देश की तीनों सेनाओं के पराक्रम पर प्रकाश डाला। सेवानिवृत्त कैप्टन महावीर सिंह शर्मा, अभिलाख सिंह, डॉ. रूपराम वर्मा, डॉ. अनुपम गुप्ता, छोटेलाल यादव, सोनू गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें