फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: निबंधन मित्र बनाने पर वकीलों और बैनामा लेखकों का धरना

Fri, 23 May 2025 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
शुक्रवार को तहसील सदर में एआईजी निबंधन मुकेश कुमार सागर को ज्ञापन सौंपते अ​धिवक्ता, बैनामा लेखक - फोटो : शुक्रवार को तहसील सदर में एआईजी निबंधन मुकेश कुमार सागर को ज्ञापन सौंपते अ​धिवक्ता, बैनामा लेखक व स्टांप विक्रेता।
विज्ञापन
एटा। तहसील सदर में वकीलों, बैनामा लेखकों और स्टांप विक्रेताओं ने शुक्रवार को धरना देकर प्रदर्शन किया। सरकार द्वारा रजिस्ट्री विभाग को प्राइवेट संस्था के हाथों सौंपने की बात कहते हुए विरोध जताया। अनिश्चितकालीन हड़ताल करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


प्रदेश की सभी तहसीलों में निबंधन मित्र बनाए जाने हैं, जिसका विरोध चल रहा है। तहसील सदर के अधिवक्ता, बैनामा लेखक व स्टांप विक्रेताओं ने शुक्रवार को संयुक्त रूप से विरोध करते हुए दो दिवसीय हड़ताल शुरू की। बैनामा लेखक संघ के अध्यक्ष महेश चंद्र यादव ने बताया कि सरकार रजिस्ट्री विभाग को प्राइवेट संस्था के हाथों में सौंप रही है। जिसके तहत निबंधन मित्र संपूर्ण प्रदेश में नियुक्त होगें। जो हमारे साथ अन्याय होगा।

अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सुभाष चंद्र सक्सेना ने मांग करते हुए कहा कि रजिस्ट्री कार्यालय को निजी हाथो में न दिया जाए। निबंधन मित्र का प्रस्ताव रद हो। बैनामा लेखकों, स्टांप विक्रताओं 10000 रुपये महीना गुजारा भत्ता दिया जाए। स्टांप विकेताओं पर लगाए अंकुश वापस हों। उन्होंने कहा कि अभी दो दिन की हड़ताल पर हैं।
विज्ञापन


सोमवार को संयुक्त बैठक कर निर्णय लिया जाएगा। मांगे पूरी न होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल होगी। ओमकार सिंह यादव, सुखलाल राजपूत, कंचन सिंह यादव, प्रवेंद्र कुमार, दिनेश चंद्र सक्सेना, धर्मेंद्र सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें