एटा। शहर के आगरा रोड पर स्थित क्रिश्चियन एग्रीकल्चर इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार से वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताएं शुरू हुईं। पहले दिन भाला फेंक में आकाश व चक्का फेंक में रतन ने बाजी मारी।
बृहस्पतिवार को खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक अनिज ज्ञान प्रकाश ने किया। प्रधानाचार्य विनय कुमार ने कहा प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने से ही प्रतिभा सामने आती है। इसलिए बच्चों को प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करना चाहिए। ऐसा कोई कार्य नहीं है जो व्यक्ति कर नहीं सकता। उन्होंने प्रतियोगिता की अनिवार्यता पर बल दिया। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। इसके बाद प्रतियोगिताएं शुरू हुईं।
सीनियर वर्ग से भाला और गोला फेंक में आकाश ने प्रथम स्थान पाया। डिसकस फेंक में उमेश रतन प्रथम स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग से 200 मीटर दौड़ में सुरजीत व सीनियर वर्ग से 400 मीटर दौड़ में उमेश रतन ने बाजी मारी। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र- छात्राएं मौजूद रहीं।