फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: नाला निर्माण में गड़बड़ी के आरोप, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। शहर के ठंडी सड़क इलाके में जलभराव की समस्या के निपटारे के लिए नाला निर्माण कराया जा रहा है। करीब 24 लाख रुपये से यह कार्य हो रहा है। इसमें गड़बड़ी के आरोप लगे हैं। लोहे की सरियों के जाल और निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर सवाल उठाए गए हैं।
विज्ञापन

शहर में बारिश के दिनों में ठंडी सड़क पर पानी भर जाने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। समस्या से निजात दिलाने के लिए करीब 24 लाख रुपये से पालिका नाले का निर्माण करा रही है।
दावा किया जा रहा है कि निर्माण के बाद जलभराव की समस्या नहीं रहेगी। दूसरी ओर निर्माण के दौरान ही कार्य आरोपों में घिर गया है। निर्माणाधीन कार्य के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किए गए हैं।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि लोहे की सरियों के जाल में कहीं दूरी कम तो कहीं अधिक है, एकरूपता नहीं बरती गई है। सीमेंट, चंबल आदि का प्रयोग भी मानक के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण नहीं हैं।
इस तरह के वीडियो वायरल होने से नगर पालिका और जिला प्रशासन पर भी उंगलियां उठ रही हैं। एडीएम प्रशासन सत्य प्रकाश ने बताया कि निर्माण कार्य में किसी तरह की समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस तरह की कोई गड़बड़ी है तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें