थाना जलेसर में दलित युवती की हत्या और शव पेड़ पर लटकाने के मामला तूल
पकड़ता जा रहा है। चार नामदज युवकों की तलाश में पुलिस की दबिश जारी
है तो इसके विरोध में समाज के लोग बुधवार को कई लोग एसएसपी कार्यालय
पहुंचे। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन देते हुए एसएसपी से निष्पक्ष जांच
की मांग उठाई।
घटना के आरोप में नामित चार ठाकुर युवकों को आरोपी बनाया गया है। चारों
लड़कों को झूठा फंसाने को लेकर अन्य समाज के लोगों में आक्रोश है। बुधवार
को लोग एसएसपी एसके वर्मा से मिलने पहुंचे। लोगों ने कहा कि अगर चाराें
लड़कों को गलत फंसाया गया तो आंदोलन करेंगे। शिकायत करने वालों में पूर्व
एमएलसी प्रतेन्द्रपाल सिंह, ब्लाक प्रमुख अर्जुन सिंह, धर्मपाल सिंह,
धीरेन्द्र यादव, पंकज चौहान, महेशपाल सिंह, कुबेर आदि मौजूद रहे।
हत्यारों की गिरफ्तारी को सौंपा ज्ञापन
नामजद
आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पालिकाध्यक्ष मोहन सिंह हैप्पी पूर्व
विधायक रघुवीर सिंह के नेतृत्व में दलित समाज के लोगों ने उपजिलाधिकारी को
ज्ञापन सौंपा। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं और दलित
परिवार को जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। जिसके चलते अन्य ग्रामीणों
में भी दशहत है। जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो वह अनशन करेंगे।
ज्ञापन देने वालों में राजबहादुर, सुशील कुमार, सुरेशचन्द्र, देवकी प्रसाद,
विजयपाल आदि मौजूद रहे।