फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: स्कूल में विवाद के बाद छात्रा ने फंदा लगाकर किया जान देने का प्रयास

Fri, 15 Nov 2024 06:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कस्बा रिजोर में स्कूल में हुए विवाद के बाद घर पर आकर छात्रा ने फंदा लगाकर जान देने का प्रयास किया। परिजन फंदे से उतारकर मेडिकल कॉलेज लाए, यहां से आगरा रेफर कर दिया गया है। वहीं, 2 अन्य महिलाओं ने भी घर में कहासुनी होने पर फंदा लगा लिया। समय से जानकारी होने के चलते इनको बचा लिया गया।
विज्ञापन

रिजोर निवासी नीलेश उपाध्याय ने बताया कि बेटी कशिश कक्षा 11 की छात्रा है। बृहस्पतिवार को स्कूल में किसी के साथ उसका विवाद हो गया। घर आकर उसने किसी को भी इस बारे में नहीं बताया। खाना खाने के बाद देर शाम कशिश ने कमरे के अंदर जाकर दुपट्टे का फंदा बनाकर लगा लिया। कमरे से कुछ गिरने की आवाज आई तो हम लोग पहुंचे। देखा तो कशिश फंदे से लटक रही थी। जल्दी से उसको नीचे उतारा और लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां से हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर कर दिया।
वहीं, गांव केशरपुरा थाना जैथरा निवासी रीता ने घर में कहासुनी हो जाने के बाद फंदा लगाकर जान देने का प्रयास किया। समय से उपचार मिलने के चलते जान बच गई। इसके अलावा भगीपुर थाना कोतवाली नगर निवासी ममता की घर के लोगों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिसके चलते उसने फंदा लगा लिया। जानकारी होने पर परिजन लेकर मेडिकल कॉलेज आए। यहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें