फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: माता-पिता के विवाद को देखकर किशोरी ने पी लिया तेजाब

Fri, 15 Nov 2024 06:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। माता-पिता के बीच हो रहे विवाद से आहत होकर एक किशोरी ने तेजाब पीकर जान देने का प्रयास किया। थाना मलावन के गांव हाड़ई निगोह हसनपुर की यह घटना है। परिजन मेडिकल कॉलेज लाए, यहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

गांव हाड़ई निगोह हसनपुर निवासी विमल कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार की देर रात माता-पिता के बीच किसी बात की वजह से विवाद हो रहा था। बहन शिखा ने उनको समझाने का काफी प्रयास किया, मगर माता-पिता के बीच सुलह नहीं हुई। इस पर शिखा ने आहत होकर घर में रखा हुआ शौचालय साफ करने वाला तेजाब पी लिया। जब शिखा की हालत बिगड़ी तो उसने तेजाब पीने के बारे में बताया। यह सुनकर हम लोग घबरा गए और शिखा को मेडिकल कॉलेज लाए। यहां उपचार मिलने का बाद उसकी सेहत में सुधार हुआ है। उसका उपचार यहीं चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें