फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: शनि जात मेले की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा प्रशासन

Sat, 27 Jun 2026 11:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। आषाढ़ माह में प्रत्येक शनिवार व बुधवार को आयोजित होने वाले पारंपरिक शनि जात मेले को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जलेसर तहसील सभागार में एडीएम पीयूष रावत और क्षेत्राधिकारी की संयुक्त अध्यक्षता में शनिवार को विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक हुई।
विज्ञापन

बैठक में एसडीएम ने नगर निकाय, लोक निर्माण, जल, विद्युत व स्वास्थ्य विभाग को आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए। प्रशासन ने मेला क्षेत्र में स्वच्छता, पेयजल, सड़क मरम्मत, कूड़ा निस्तारण, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग व चिकित्सा सुविधाओं को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। क्षेत्राधिकारी ने पुलिस अधिकारियों को भीड़ नियंत्रण, यातायात संचालन, पार्किंग व्यवस्था व कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें