जलेसर। एसडीएम पीयुष रावत ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदेय स्थलों के पुनर्गठन के लिए 29 जून की शाम पांच बजे तहसील सभागार में बैठक बुलाई है। इसमें मान्यता प्राप्त सभी राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों को बुलाया गया है। एसडीएम ने सभी राजनीतिक दल से अधिकृत प्रतिनिधि को बैठक में भेजने को कहा है, ताकि मतदेय स्थल के पुनर्गठन पर विचार किया जा सके।