फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग जगह सड़क हादसों में दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज/सकीट। सकीट थाना क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार की सुबह आवारा पशु को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर विद्युत पोल से जा टकराया। इससे ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। दूसरी घटना अलीगंज कस्बा में हुई। नुमाइश देखकर लौट रहे व्यक्ति की मौत अज्ञात वाहन की टक्कर से हो गई।
विज्ञापन

गांव मुबारिकपुर निवासी सत्यभान ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि पुत्र ललित शुक्रवार सुबह 5:30 बजे ट्रैक्टर लेकर खेत में खाद लगाने के लिए लेने जा रहा था। गांव के पास ही अचानक एक आवारा पशु सामने आ गया। उसे बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और विद्युत पोल से जा टकराया। इससे ललित की मौत हो गई।
वहीं अलीगंज कस्बा के मोहल्ला काजी निवासी किशनपाल ने बताया कि उनका 55 वर्षीय भतीजा राकेश बृहस्पतिवार की रात कस्बे में लगी नुमाइश देखने गया था। वहां से वापस आते समय रात 12 बजे किसी चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। थानाध्यक्ष राजेश कुमार मीणा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें