एटा। परिषदीय स्कूलों में वितरित हो रहे स्वेटर्स की गुणवत्ता की जांच तहसीलदार, बीडीओ व बीईओ की तीन सदस्यीय समिति करेगी। डीएम ने विकास खंड व नगर क्षेत्र के लिए समितियां गठित नमूनों से जांच के आदेश दिए हैं। भारत सरकार के जैम पोर्टल के माध्यम से परिषदीय स्कूलों में पंजीकृत 1.45 लाख छात्र-छात्राओं के स्वेटर आपूर्ति के निर्देश दिए थे। संस्था ने सैंपल के साथ आपूर्ति आवेदन किया था।
जिलाधिकारी सुखलाल भारती ने तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन कर शासनादेश के अनुसार सैंपल से स्वेटर्स की जांच कराने के निर्देश दिए हैं। बताते चलें कि जिले में आठ विकास खंड व तीन नगर क्षेत्र में 1927 परिषदीय स्कूल संचालित हैं। इनमें लगभग 1.45 लाख छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं।