फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: सड़क निर्माण के लिए राशि लेने का आरोप

Tue, 06 Jan 2026 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
अलीगंज तहसील में एसडीएम जगमोहन गुप्ता को ज्ञापन देते गांव रामनगर के लोग। संवाद
विज्ञापन
अलीगंज। तहसील क्षेत्र के गांव रामनगर के लोगों ने सड़क निर्माण कराने के नाम पर प्रधान पति पर पचास हजार रुपये लेने का आरोप लगाते हुए एसडीएम से शिकायत की है। लोगों का आरोप है रुपये लेने के बाद भी ग्राम प्रधान गली का निर्माण कार्य नहीं करा रहा है।
विज्ञापन


मंगलवार को एसडीएम जगमोहन गुप्ता से की शिकायत में लोगों ने बताया कि गांव रामनगर में एक गली का निर्माण होना है। इसके लिए प्रधान पति की मांग पर गली के लोगों ने रुपये एकत्रित कर दिए थे। रुपये देने के बाद भी गली का निर्माण नहीं कराया गया है। कुछ लोगों ने अपने-अपने मकान के सामने पक्का कर लिया, इससे आवागमन में असुविधा हो रही है। गली ऊंची-नीची होने पर गंदे पानी की निकासी भी बाधित है, इससे गली में जलभराव हो रहा है।

एसडीएम ने मामले की जांच कराकर गली का निर्माण कराने का आश्वासन दिया है। प्रधान पति पंकज ने बताया कि ग्रामीणों के सभी आरोप निराधार हैं। चुनाव नजदीक आने पर विपक्ष के लोग इस तरह की हरकतें कर रहे हैं। गली के निर्माण का प्रस्ताव पंचायत की योजना में शामिल है। बजट के अभाव में निर्माण में देरी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें