काशीराम कॉलोनी में हुई हत्या के मामले में जांच करने गई पुलिस टीम को मिला चाकू। स्रोत मृतक का सा
एटा। साहिबा हत्याकांड में पुलिस मामले की गहनता के साथ छानबीन कर रही है। इसी बीच मंगलवार को पुलिस को हत्यारोपी के मकान के पास से एक और चाकू मिला। मृतक के साले का आरोप है कि इसी चाकू से बहनोई की हत्या की गई।
कोतवाली देहात क्षेत्र में मानपुर के पास स्थित कांशीराम कॉलोनी में रविवार को एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक के साले अर्जुन के अनुसार समझौते के बहाने बुलाकर बहनोई को चाकू मारा गया। इस घटना में बड़ा भाई सुरजीत गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।
मंगलवार को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में पहुंचे सुरजीत ने बताया कि बहनोई की हत्या की जांच कर रही पुलिस टीम आरोपी के घर के पास पहुंची। यहां मकान के पीछे से एक चाकू मिला है। इसी से हमलाकर बहनोई की हत्या की है। वहीं इस मामले में सीओ सिटी राजेश सिंह का कहना है कि एक चाकू बरामद कर दोनों आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। विवेचना में मिल रहे साक्ष्यों को भी संकलित किया जा रहा है।