फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: प्रेमिका के संग मिलकर पत्नी की हत्या करने का आरोप

Sat, 22 Jun 2024 06:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना अवागढ़ क्षेत्र के गांव बरई कल्यानपुर में एक महिला की मौत हो गई। उसके भाई ने बहनोई पर प्रेमिका के साथ मिलकर हत्या करने का आरोप लगाया है। योगेश निवासी गढ़ी सिधारी थाना नारखी जिला फिरोजाबाद ने बताया कि बहन ममता का विवाह 16 साल पहले बरई कल्यानपुर थाना अवागढ़ निवासी रोहित उर्फ गुड्डू के साथ किया था। रोहित उस समय अलीगढ़ में रहकर पीतल के उत्पाद बनाने का काम करता था। लगभग एक माह पहले वह बहन को अपने साथ लेकर गया और अलीगढ़ में मोहल्ला मिसिस सराय जयगंज थाना सासनी गेट में रहने लगा। इन्हीं के परिवार में मेरी छोटी बहन रीना का भी विवाह हुआ है।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह लगभग तीन बजे रीना ने फोन पर सूचना दी कि ममता की लाश को रोहित अलीगढ़ से एंबुलेंस द्वारा गांव लाया है। जानकारी मिलते ही हम लोग बरई कल्यानपुर पहुंचे। जब रोहित से मौत के बारे में पूछा तो वह सही जवाब नहीं दे सका। योगेश ने बताया कि बहन ने पहले कई बार बताया था कि रोहित किसी और महिला से फोन पर बात करता है। हमने इसके मोबाइल स्टेट्स पर भी दूसरी महिला के साथ फोटो देखा था। जब हमने बहन के शव को देखा तो उसके सिर में कील घुसने जैसा निशान था। वहीं उसके शरीर व गले पर नील के निशान थे।
इस हालत को देखकर लग रहा है कि रोहित ने अपनी प्रेमिका व अन्य साथियों के साथ मिलकर पहले बहन को बुरी तरह से पीटा है। उसके बाद गला दबाकर हत्या कर दी है। थाना प्रभारी जयेंद्र प्रसाद मौर्य ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच करते हुए कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें