फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: जहरीली दवा छिड़ककर 20 बीघा फसल नष्ट करने का आरोप

Fri, 20 Feb 2026 11:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जलेसर। गांव नगला कलौंदी के बुजुर्ग किसान राजबहादुर सिंह ने गांव के कुछ लोगों पर जहरीली दवा का छिड़काव कर बीस बीघा फसल नष्ट करने का आरोप लगाते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें विरोध जताने पर पिटाई करने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन


नगला कलौंदी के राजबहादुर सिंह ने बताया उनके बीस बीघा खेत में गेहूं की फसल खड़ी है, जो लगभग पक चुकी है। खेत में लहलहाती गेहूं की फसल को देेख रंजिशन पड़ोसी गांव निवासी एक व्यक्ति और उसके बेटे ने 11 फरवरी को उनके खेत में जहरीली दवा का छिड़काव कर दिया। 12 फरवरी की सुबह खेत पर पहुंचाने पर लहलहाती गेहूं की फसल को बर्बाद देख वह दंग रह गया।
पड़ताल करने पर पास के खेत में पट्टे पर खेती करने वाले व्यक्ति और उसके बेटे की करतूत सामने आई। इस पर विरोध जताने पर पिता-पुत्र और उसकी पत्नी आग बबूला होते हुए उसे पीटने लगे। थाना प्रभारी अमित कुमार ने कहा राजबहादुर की तहरीर पर पहले पड़ताल कराई जा रही है। जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें