फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: नहीं हो सकी अधजले शव की शिनाख्त

Fri, 20 Feb 2026 11:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। अलीगंज मार्ग पर पमांस नहर के पास मंगलवार सुबह करीब आठ बजे एक अज्ञात युवक का अधजला शव बरामद हुआ। सूचना पर पहुंची कोतवाली देहात पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक की उम्र लगभग 32 वर्ष बताई जा रही है। एसएसपी श्याम नारायण सिंह ने आशंका जताई कि पहचान छिपाने के उद्देश्य से वारदात को अंजाम दिया गया है। मृतक की शिनाख्त के लिए आसपास के थानों सहित गैर-जनपदों में भी जानकारी भेजी गई है। फोटो और हुलिए के आधार पर पहचान कराने का प्रयास किया गया मगर पहचान नहीं हो सकी। घटना के 48 घंटे बीत जाने के बाद भी शव की पहचान नहीं हो पाई तो शुक्रवार को उसका पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें