फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: बनाई फर्जी इंस्टाग्राम आईडी... महिला के अश्लील फोटो किए पोस्ट, रास्ते में करता छेड़छाड़; केस दर्ज

Sun, 20 Oct 2024 10:04 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में आरोपी ने फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर महिला के अश्लील फोटो पोस्ट कर दिए। रास्ते में रोककर छेड़छाड़ भी करता है। पीड़िता ने केस दर्ज कराया है। 
विज्ञापन
woman crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा में एक महिला ने लविश प्रजापति निवासी पीपल अड्डा सहित दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि लविश ने अपने साथी के साथ मिलकर फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर सोशल मीडिया पर उसके अश्लील फोटो डाले हैं। मामला थाना कोतवाली नगर क्षेत्र का है। 
विज्ञापन


महिला ने बताया कि 31 अगस्त को लविश प्रजापति और उसके अज्ञात साथी ने मिलकर एक मोबाइल नंबर से इंस्टाग्राम आईडी बनाई। उस पर मेरा फोटो अश्लील रूप से एडिट कर मेरी आईडी पर ही सेंड कर दिया। इसके बाद फोन कर अश्लील फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा है।

इतना ही नहीं जब भी मैं किसी काम से या बाजार जाती हूं, तो रास्ते में रोक कर छेड़खानी करता है। विरोध करने पर गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देता है। सीओ सिटी अमित कुमार राय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की गहनता के साथ छानबीन की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें