फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: करवाचौथ पर मायके से नहीं लौटी पत्नी, पति ने की खुद को जिंदा जलाने की कोशिश; हालत नाजुक

Sun, 20 Oct 2024 09:48 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

करवाचौथ पर पत्नी मायके से नहीं लौटी तो आहत पति ने खुद को जिंदा जलाने की कोशिश की। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। 
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में भर्ती आग से झुलसा युवक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा में करवा चौथ पर पत्नी के मायके जाने से आहत युवक ने शनिवार को खुद को आग लगा ली। चीख पुकार सुनकर घर के लोग और पड़ोसी भागकर पहुंचे। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

विज्ञापन


घटना कोतवाली देहात थाना के गांव असरौली की है। गांव निवासी अनुज के बहनोई सुधीर कुमार ने बताया कि 17 अक्तूबर को इसकी पत्नी रेखा मायके चली गई थी। अनुज ने जाने से रोका भी था, मगर वह नहीं मानी। बस स्टैंड तक जाकर उसको वापस लाने का प्रयास किया। रेखा के मायके के सब लोग बेंगलूरु में रहते हैं। वह वहीं चली गई। 

बताया कि अनुज कासगंज रोड पर स्थित वाहन धुलाई की दुकान पर काम करता है। शराब पीने का आदी हो गया है। इसके चलते घर पर एक रुपया भी नहीं देता है। पत्नी के जाने के बाद और अधिक शराब पीने लगा। शनिवार की देर शाम पत्नी से फोन पर बात की और घर आने के लिए कहा। रेखा बोली कि लगभग छह वर्ष बाद अपने मायके आईं हूं। परेशान मत हो दिवाली तक घर लौट आऊंगी। 
विज्ञापन


इसी बात को लेकर कुछ कहासुनी हो गई। फोन कटते ही अनुज ने छत पर कमरे में जाकर अपनी कमीज में आग लगा ली। जानकारी होने पर हम लोग उसको लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां बर्न वार्ड में उसका उपचार चल रहा है। सीओ सिटी अमित कुमार राय ने बताया कि इस प्रकार की कोई सूचना नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें