फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में ग्राम पंचायत सचिव की मौत

Thu, 18 Jun 2015 11:24 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। कासगंज- सिंकदराऊ मार्ग पर पथरेकी के निकट बुधवार रात्रि डीसीएम ने बाइक पर सवार सिकंदराऊ क्षेत्र के ग्राम पंचायत सचिव एवं प्रधान को रौंद दिया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सचिव की उपचार के लिए अलीगढ़ ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। घटना की तहरीर अज्ञात डीसीएम चालक के खिलाफ दी गई है।
विज्ञापन

हाथरस के सिकंदराऊ की ग्राम पंचायत डंडेसरी के सचिव रणधीर सिंह पुत्र ज्ञान प्रकाश निवासी कछेला शेरपुर अमांपुर एवं डंडसरी ग्राम पंचायत के प्रधान विनय कुमार निवासी कदमपुर बाइक से कासगंज के लिए आ रहे थे। जब वे  पथरेकी के निकट पहुंचे तभी सामने से आ रही डीसीएम ने उन्हें रौंद दिया। दोनों घायल हो गए। घटना को अंजाम देकर डीसीएम चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने जब दोनों को सड़क किनारे घायल देखा तो काफी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। जानकारी मिलने पर दोनों के परिवारीजन अस्पताल आ गए। चिकित्सकों ने ग्राम सचिव की गंभीर अवस्था देखते हुए अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया। परिवारीजन उन्हें अलीगढ़ लेकर जाकर जा रहे थे। तभी रास्ते में उनकी मौत हो गए। उनके शव को वापस कासगंज लाया गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए एटा भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें