फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा के सकीट में हादसा: कंटेनर ने स्कूल वैन में मारी टक्कर, कई बच्चे हुए चोटिल; मची चीख पुकार

Sat, 21 Dec 2024 04:34 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में सकीट मार्ग पर ये हादसा उस समय हुआ, जब वैन बच्चों को स्कूल लेकर जा रही थी। हादसे में कई बच्चे चोटिल हुए हैं, जिनें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। 
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त कार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के सकीट में कंटनेर ने बच्चों को स्कूल ले जा रही वैन में टक्कर मार दी। हादसे के बाद बच्चों में चीख पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। हादसे में चोटिल हुए बच्चों को पुलिस ने तत्काल ही उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। 
विज्ञापन





शनिवार को थाना क्षेत्र के सकीट-भगवंतपुर मार्ग पर ग्राम नन्दपुर मरहेला के समीप सुबह करीब आठ बजे वैन कार में बच्चे सकीट के स्कूल में पड़ने जा रहे थे, उसी समय सामने से तेज गति में आ रहे कंटेनर ने टक्कर मार दी। हादसे में वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कई बच्चे घायल हो गए। वहीं चालकर कंटेनर लेकर मौके से फरार हो गया।  सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने हादसे में घायल बच्चों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं पुलिस की सूचना के बाद मैनपुरी की सोनई पुलिस चौकी पर कंटेनर चालक को पकड़ लिया गया। थाना प्रभारी सत्यपाल सिंह ने बताया कि ग्राम नन्दपुर मरहला के समीप एक ओमनी कार में बैठकर बच्चे स्कूल जा रहे थे, उसी समय कंटेनर से टक्कर होने से कुछ बच्चों को चोटें आईं हैं। कार भी क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें