फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: कार पीछे करते समय दब गया एक्सेलरेटर, 3 बराती घायल

Thu, 14 Nov 2024 01:44 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कोतवाली नगर क्षेत्र में एक कार को पीछे करते समय चालक ने ब्रेक की जगह एक्सेलरेटर दबा दिया। कार की चपेट में आने से 3 बराती घायल हो गए। अन्य सड़क हादसों में महिला सहित 3 लोग घायल हुए हैं। महिला को आगरा भेजा गया है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर क्षेत्र के शिकोहाबाद रोड पर समर्पण गेस्ट हाउस में मंगलवार रात कासगंज शहर की दुर्गा कॉलोनी से बरात आई थी। बाहर रोड पर बरात की एक कार को पीछे करते समय चालक ब्रेक की जगह धोखे से एक्सेलरेटर दबा गया। तेजी से पीछे भागी कार की चपेट में आने से बरात में आए राजकुमार, नवीन और रणवीर घायल हो गए। घटना से बरातियों व आसपास खड़े लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घायलों को मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद कासगंज भेज दिया गया है।
जिला फिरोजाबाद थाना एका के गांव कैलई निवासी अफरोज ने बताया कि वह अपनी चाची रानी बेगम को लेकर कस्बा अमांपुर जिला कासगंज जा रहा था। जैसे ही बाइक शिकोहाबाद मार्ग पर गांव भांवरपुर के पास पहुंची, तभी दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में चाची गंभीर रूप से घायल हो गई। एंबुलेंस के माध्यम से इनको लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचा। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सक ने आगरा रेफर कर दिया। वहीं अन्य सड़क हादसे में थाना बागवाला के गांव मानिकपुर निवासी सनी और सेवक घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें