फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाली देने पर चिरावली में चले लाठी डंडा व गोलियां

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना सकरौली क्षेत्र के गांव चिरावली में बृहस्पतिवार की देरशाम शराब के नशे में गालियां देने पर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसके बाद फायरिंग की गई। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

एक पक्ष के धर्मवीर सिंह का आरोप है कि गांव के ही बृजेश ने शराब के नशे में दरवाजे पर खड़े होकर गालियां दी। विरोध करने पर आरोपी ने अपने परिवारीजनों को बुलाकर लाठी-डंडे, सरिया से हमला कर दिया। इस दौरान हत्या के इरादे से फायरिंग भी की गई। धर्मवीर ने बृजेश सहित छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
वहीं दूसरे पक्ष के राजेश पुत्र महावीर सिंह की ओर से धर्मवीर सहित चार नामजद और 15अज्ञात के भतीजे को गाली गलौज कर हमलाकर फायरिंग करने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। थानाध्यक्ष सकरौली कृतपाल सिंह ने बताया है कि शराब के नशे में गालियां देने को लेकर वारदात हुई है। दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें