फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: दहेज की मांग पूरी न करने पर कराया गर्भपात

Wed, 05 Nov 2025 06:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कस्बा व थाना मिरहची के मारहरा रोड निवासी अर्चना माथुर ने पति सहित चार लोगों के खिलाफ महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि पति व अन्य ससुरालीजन ने अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न करने पर गर्भपात करा दिया। हत्या के प्रयास से खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर दिया।
विज्ञापन

कस्बा मिरहची के मारहरा रोड निवासी अर्चना माथुर ने रिपोर्ट में लिखा है कि पति मनीष वर्मा, सास शकुंतला वर्मा, ननद ज्योति वर्मा और निशा निवासी अरिहंत आंचल, बेनिशिया थाना राजीव गांधी नगर जिला जोधपुर अतिरिक्त दहेज में 20 लाख रुपये की मांग करते हैं। जब देने में असमर्थता जताई तो 14 फरवरी को घर में बंद कर पीटा और गर्भपात करा दिया।
इतना ही नहीं खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर जान लेने का प्रयास भी किया। आरोप लगाया है कि यह लोग आए दिन मानसिक शारीरिक रूप से परेशान करते हैं। सीओ सदर संजय कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की गहनता के साथ जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें