एटा। विश्व हिंदू परिषद के तत्वावधान में एक बैठक का आयोजन बुधवार को शांतिनगर स्थित कैंप कार्यालय में हुआ। इसमें शहर में बिना लाइसेंस मीट व्यापार पर रोष जताया गया।
प्रांत सह विशेष संपर्क प्रमुख अरविंद सिंह चौहान ने कहा कि कासगंज रोड पर आईटीआई के पास बिना लाइसेंस के खोखों में मीट की दुकानें चलाई जा रही हैं। पूर्व में विहिप ने कासगंज रोड पर आईटीआई तथा अंडर पास के नजदीक ऐसी अवैध दुकानों को बंद कराया था। अंडरपास वाली दुकानें अब भी बंद हैं लेकिन आईटीआई के पास खोलकर अवैध रूप से मीट बेचा जा रहा है।
शासन के आदेश के खुले उल्लंघन पर भी कोतवाली देहात पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। बैठक में मुकेश राठौर, अतुल कुमार, जितेंद्र कुमार, मोहित यादव, हर्ष राठौर, आक्रोश सिंह, अवनेंद्र राजपूत, हरिओम चौहान आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद