फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयकर विभाग की टीम ने डाला बैंक पर डेरा

Fri, 02 Dec 2016 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जांच के लिए आई टीम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
दो बीघा जमीन, कच्चा घर और दिल्ली के पटेल नगर में एक टेंट हाउस में त्रिपाल सिलने का काम करने वा्ला कामगार, खाते में अचानक 3.5 करोड़ रुपये जमा होने बात बैंक अधिकारियों के हवाले से कहने वाला अरविंद गुरुवार की रात ठीक से सो नहीं पाया। आयकर विभाग की टीम और पुलिस ने शुक्रवार को उससे पूछताछ की है। बैंक ने इस तरह का कोई लेन-देन होने से इंकार किया है। उधर, आयकर विभाग का कहना है कि उनकी जांच अभी जारी है और कुछ लोगों को समन जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

छछैना निवासी अरविंद ने गुरुवार को आईसीआईसीआई बैंक के खाते में 3,72,00,960 करोड़ रुपये जमा होने की बात अमर उजाला को बताई थी। शुक्रवार को आयकर विभाग के डिप्टी डायरेक्टर सहित आगरा और अलीगढ़ की टीमें बैंक पर पहुंच गई। आयकर विभाग की टीम और पुलिस ने अरविंद से पूछताछ की। आयकर अधिकारियों ने इस मामले में कुछ लोगों को समन भी जारी किए हैं। आयकर अधिकारी रामदुलारे ने बताया कि इस संबंध में जांच अभी समाप्त नहीं हुई है, जांच चल रही है। छिछैना गांव निवासी अरविंद की अभी शादी नहीं हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि अरविंद का भाई पप्पू टेंपो चलाता है। लगातार पूछताछ और ग्रामीणों के डराए जो के बाद से अरविंद लोगों के सामने नहीं आ रहा है और कहीं चला गया है।
बैंक बोला, नहीं जमा हुई खाते में धनराशि
आईसीआईसीआई बैंक कारपोरेट हेड कम्यूनिकेशन कौशिक दत्ता ने अमर उजाला को मेल भेजकर अपना पक्ष रखा, फोन पर भी उन्होंने बात कर अपना पक्ष रखा। उनका कहना है कि खाते में कोई पैसा जमा नहीं हुआ है। उनके बैंक में अरविंद का खाता है, लेकिन उसमें उसके द्वारा बताई जा रही धनराशि जमा नहीं हुई है। वह जो कह रहा है, वो सही नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें