फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप: पंजाब में जश्न, एटा में शर्मनाक हार

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। आम आदमी पार्टी के लिए पंजाब के चुनाव नतीजे बेहद ही उत्साहित करने वाले रहे हैं, लेकिन यहां के कार्यकर्ता इसकी खुशी नहीं मना पा रहे हैं। वजह, एटा में उनके प्रत्याशियों को कई निर्दलीय प्रत्याशियों के बराबर भी वोट नहीं मिले और शर्मनाक हार हुई है। विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने पंजाब में 92 सीटों पर जीत हासिल कर इतिहास रच दिया है। लेकिन एटा में पार्टी प्रत्याशियों की चुनाव में दुर्गति नजर आई। उन्हें चारों विधानसभा सीट पर करारी हार का सामना करना पड़ा। आप की ओर से जिले में चुनाव जीतने के लिए मेहनत भी की गई। लोगों को पार्टी से जोड़ने का काम तेजी से किया गया।
विज्ञापन

उसके बाद भी शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। एटा सदर सीट पर आप प्रत्याशी उमेशकांत को 575 मत ही प्राप्त हो सके। वहीं अलीगंज विधानसभा सीट पर प्रत्याशी राहुल पाठक ने सिर्फ 213 मत प्राप्त किए। जबकि यहां से निर्दलीय प्रत्याशी वकील शाह ने इनसे ज्यादा 1198 मत हासिल किए। इसी तरह मारहरा विधानसभा सीट पर पार्टी प्रत्याशी अर्जुन यादव ने 686 मत प्राप्त किए। वहीं जलेसर विधानसभा सीट पर प्रत्याशी प्रेमलता को सिर्फ 104 मत ही प्राप्त हो सके। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी राजा बाबू ने 837 मत प्राप्त किए। कुल मिलाकर चारों सीट पर आप कई निर्दलीय प्रत्याशियों के बराबर भी वोट हासिल करने में नाकाम रही। पार्टी जिलाध्यक्ष सुरेेश वर्मा ने कहा कि चुनाव में काफी मेहनत की गई। नतीजों पर मंथन कर संगठन को और मजबूत करने में जुटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें